
भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ब्रिटेन के सीईबीआर ( सेंटर फॉर इकोनॉमिक एंड बिजिनेस रिसर्च ) के रिपोर्ट के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था ब्रिटेन और फ्रांस को पछाड़ते हुए विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। साथ ही साथ इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि वर्ष 2026 तक भारत की अर्थव्यवस्था जर्मनी को पछाड़ते हुए चौथे स्थान पर पहुंच जाने की संभावना है।
हालांकि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024 तक भारतीय अर्थव्यवस्था को चौथे पायदान पर लाने का लक्ष्य रखा गया है। सीबीईआर के रिपोर्ट के मुताबिक भारत इस लक्ष्य को 2026 तक हासिल कर लेगा। तब भारत की कुल अर्थव्यवस्था 5 हज़ार अरब डॉलर के आंकड़े तक पहुंच जाने की संभावना है।
इसके अलावा सीईबीआर के रिपोर्ट में ये भी संभावना व्यक्त की गई है कि भारत 2034 तक जापान के अर्थव्यवस्था से आगे निकल सकता है और विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में कामयाब हो सकता है।
वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार का भी कहना है कि सरकार द्वारा आर्थिक सुधार एवं भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास हेतु जो भी ठोस कदम उठाए गए हैं, उनका सकारात्मक परिणाम अब जल्द ही नज़र आने लगेंगे।
भारतीय लक्जरी कार बाजार 2020 में रहेगा फ्लैट, 2021 में होगी वापसी
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MGOXuP
No comments:
Post a Comment