
जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के 5 आतंकियों को गिरफ्तार कर के गणतंत्र दिवस पर हमले की साजिश को नाकाम कर दिया गया है। ये आतंकी गणतंत्र दिवस के मौके पर आत्मघाती हमले की फिराक में थे।
परंतु पुलिस और खुफिया विभाग की मुस्तैदी से इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आतंकियों के नाम एजाज अहमद शेख, इम्तियाज अहमद चिकला, नसीर अहमद मीर,साहिल फारुख गोजरी और उमर हामिद शेख शामिल हैं। इन आतंकियों ने गत वर्ष कश्मीर यूनिवर्सिटी में 26 जनवरी को हुए ग्रनेड हमले में अपनी भूमिका को स्वीकार किया है।
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी देविंदर सिंह को हाल ही में आतंकियों के साथ पकड़ा गया है। इसके बाद देविंदर सिंह ने आतंकियों को सहयोग करने की बात को को स्वीकार किया है। फिलहाल देवेंद्र सिंह के पाकिस्तान से जुड़े हर कड़ी की गहनता से जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि भारत द्वारा पाकिस्तान पर किए गए एयर स्ट्राइक के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और वो भारत में बड़े आतंकी हमले करने की कोशिशों में लगा हुआ है। हालांकि सेना,पुलिस और खुफिया एजेंसियों की मुस्तैदी से पाकिस्तान के हर नापाक इरादों को नाकाम किया जा रहा है और आगे भी किया जाता रहेगा।
वीडियो: शाहीन बाग में धरने पर बैठने के लिए महिलाओं को मिलते हैं पैसे?
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/371qBnR
No comments:
Post a Comment