
जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी दविंदर सिंह के आतंकियों के साथ संबंधों की खबर के सामने आने के पूरा देश स्तब्ध रह गया है। इस मामले के सामने आने के बाद से ही कांग्रेस पार्टी सरकार पर लगातार हमले कर रही है। इसी कड़ी में अब कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर सवाल खड़े किए हैं।
राहुल गांधी का कहना है कि सरकार इस मामले पर चुप क्यों है। यदि डीएसपी दविंदर सिंह सच में दोषी है तो उस पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए साथ ही सरकार को 6 महीने के भीतर आरोपी डीएसपी को सज़ा दिलवाने का प्रयास करना चाहिए।
गौरतलब है कि पिछले दिनों जम्मू कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी दविंदर सिंह को आतंकियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद खुफिया एजेंसियों द्वारा इस अधिकारी के विषय में गहन जांच चल रही है। वही दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी इस मामले में सरकार पर लगातार हमले कर रही है। फिलहाल आरोपी डीएसपी से पूछताछ जारी है और अभी कई चौंकाने वाले खुलासे होने के आसार हैं।
वीडियो: शाहीन बाग में धरने पर बैठने के लिए महिलाओं को मिलते हैं पैसे?
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/361vN9Z
No comments:
Post a Comment