Monday, January 27, 2020

केजरीवाल के रोड़ शों को टक्कर देने के लिए भाजपा की 6 रैलियां

दिल्ली में विधानसभा के चुनाव में अभी थोड़ा ही समय बचा है इसी को मद्देनज़र रखते हुए सभी राजनितिक पार्टियां अपना चुनाव प्रचार जोरों के साथ करने लगी है। दिल्ली में सोमवार को अरविंद केजरीवाल 3 रोड़ शो करेेंगे, तो वही दूसरी और भाजपा पार्टी रोड़ शों को टक्कर देने के लिए दिल्ली में 6 रैलियां करेंगी। अरविंद केजरीवाल बवाना, गांधीनगर और नरेला में रोड़ शो करेंगे।

वही भाजपा भी इस बार दिल्ली के चुनाव को जी्तने के लिए लगातार जनसभा और रैलियां कर रही है। क्योंकि पिछले तीन दशक से दिल्ली की सत्ता से भाजपा दूर है। इस बार भाजपा अपने तीन दशक के सूखे को दूर करने के लिए स्टार प्रचारकों को दिल्ली की रैलियों में लेकर आ रही है। अमित शाह और नवनिर्वाचित भाजपा नेता और पार्टी के अघ्यक्ष जेपी नड्डा लगातार जनसभाएं कर रहे है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर लगातार हमला कर रहे है।

रोहतास नगर में  एक सभा को सबोंधित करते हुए अमित शाह ने केजरीवाल पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि सरकारों को लेकर देश भर में सर्वे होते है कोई सरकार बिजली में नंबर वन होती है, कोई पानी में, कोई शिक्षा में, लेकिन दिल्ली की केजरीवाल सरकार इन नंबरों में किसी में भी नही आती। वह झूठ बोलने में नंबर वन आती है।

बतां दे कि दिल्ली में 2015 के चुनाव में भाजपा को केवल तीन सीटें ही मिली थी, कांग्रेस का खाता तक नही खुला था। लेकिन आम आदमी ने 70 में से 67 सीटें जीतकर दिल्ली के विधानसभा चुनाव में इतिहास रचा था। इस बार दिल्ली में 8 फरवरी को  चुनाव है औऱ 11 को नतीजें।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/36wZVdx

No comments:

Post a Comment