Monday, January 27, 2020

जो लोग गांधी का तिरस्कार करते है वहीं शाहीन बाग से मुक्ति चाहते हैः पी. चिदंबरम

देश में शाहीन बाग को लेकर नेता अपने-अ्पने बयान दे रहे है कोई इसे सही ठहरा रहा है तो कोई इसे तौहीन बाग बता रहा है। हाल ही में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने शाहीन बाग को लेकर अपनी बाबरपुर की जनसभा में कहा था कि आने वाली 8 तारीख को बटन इतने जोर से दबाना कि कंरट शाहीन बाग तक जाए। अमित शाह के बयान के बाद कांग्रेस के वरिष्टतम नेता गृह मंत्री और देश के पूर्व वित्त मंत्री पी. चिंदबरम ने हमला करते हुए कहा कि जो लोग गांधी का तिरस्कार करते है वही लोग शाहीन बाग से मुक्ति चाहते है।

आगे उन्होंने शाहीन बाग का जिक्र करते हुए कहा कि शाहीन बाग महात्मा गांधी के विचारो का प्रतिनिधित्व करता है। जो लोग शाहीन बाग से मुक्ति चाहते है वह अहिंसा और सत्याग्रह से मुक्ति पाना चाहते  है। गणतंत्र के दिवस के मौके पर पी. चिदंबरम ने कहा था कि शाहीन बाग का स्तर बढ़ाया जाना चाहिए। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह पर जेडीयू नेता ने करंट वाले बयान पर कहा था कि जोर का झटका धीरे से लगना चाहिए।

आपकी जानकारी के लिए बतां दे अमित शाह ने कहा था कि दिल्ली के चुनाव में भाजपा जैसी पार्टी को चुनने के बाद शाहीन बाग जैसी हजारों घटनाएं रुकेगी। दिल्ली में 8 फरवरी को चुनाव है और 11 फरवरी को नतीजे आने है।

भारत में बीजेपी का शासन पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा खतरा, पाकिस्तान थिंक टैंक ने किया खुलासा



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/30WlMtA

No comments:

Post a Comment