Tuesday, January 28, 2020

पाकिस्तान में हिंदू मंदिर में चरमपंथियों द्वारा की गई तोड़फोड़, जानिए क्या है पूरा मामला

पाकिस्तान से एक बार फिर से चरमपंथियों द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय को प्रताड़ित किए जाने की घटना सामने आई है। ये घटना पाकिस्तान के सिंध प्रांत की है जहाँ एक बार फिर से वहां के अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय के एक मंदिर को निशाना बनाया गया है। मंदिर में बुरी तरह से तोड़फोड़ की गई है, साथ ही भगवान की मूर्तियों को भी नुकसान पहुँचाया गया है।

गौरतलब है कि अभी हाल ही में सिंध प्रांत में ही स्थित सिखों के पवित्र धार्मिक स्थल ननकाना साहिब पर भी चरमपंथियों द्वारा हमला किया गया था। साथ ही ये धमकी दी गई थी कि वहाँ गुरुद्वारे को तोड़ कर उस स्थान पर मस्जिद बना दी जाएगी। इसके अलावा पाकिस्तान से आए दिन अल्पसंख्यक समुदायों की लड़कियों एवं महिलाओं के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन की घटनाएं सामने आती रहती है।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन की घटना निरंतर जारी है। हालांकि पाकिस्तान सरकार हमेशा अपना बचाव करते हुए अपने यहाँ किसी भी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो की प्रताड़ना से इंकार करते आई है। लेकिन पाकिस्तान सरकार का अपने देश की अल्पसंख्यक समुदाय की रक्षा करने का दावा हमेशा झूठा ही साबित हुआ है।

भारत में बीजेपी का शासन पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा खतरा, पाकिस्तान थिंक टैंक ने किया खुलासा



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/37zAM30

No comments:

Post a Comment