Tuesday, January 28, 2020

ममता बनर्जी ने ट्वीट किया उमर अब्दुल्ला का दाढ़ी वाला फोटो, तो बोले गिरिराज सिंह – 370, 35a हटाया था ..उस्तरा नहीं

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई है। इस तस्वीर में उनकी काफी बड़ी दाढ़ी दिख रही है।

फोटो सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने ट्वीट में लिखा – ‘मैं इस फोटो में उमर को पहचान नहीं सकी, मैं बहुत दुखी हूं। दुर्भाग्‍य है कि हमारे लोकतांत्रिक देश में ऐसा हो रहा है। इसका अंत कब होगा?’

इसके बाद भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी को जबाब देते हुए री-ट्वीट किया और लिखा है – कश्मीर से धारा 370 35a हटाया था ..उस्तरा (Razor) नहीं ??

जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों में 2जी इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद से ही यह फोटो इंटरनेट पर काफी वायरल हुई है।

पाकिस्तान में हिंदू मंदिर में चरमपंथियों द्वारा की गई तोड़फोड़, जानिए क्या है पूरा मामला



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2vsOc2M

No comments:

Post a Comment