
दीपिका पादुकोण की छपाक मूवी तेजाब हमले से पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल के संघर्ष पर बनी एक बेहतरीन कहानी है। दीपिका ने अपने-अभीनय से लोगों को लक्ष्मी के दर्द से पूरी तरह से अवगत कराया है। इसी सिलसिले में हाल ही में दीपिका ने का एक्सपेरिमेंट किया का एक्सपेरिमेंट किया। क्योंकि वह जानना चाहती थी क्या बाजार में आज भी इस तरह के एसिड मौजूद है। जो किसी के जीवन को पूरी तरह से खराब कर सकते हैं।
इसके बाद इस वीडियो पर दीपिका ने यह भी बताया कि उन्होंने एक एक्सपेरिमेंट किया है। इस एक्सपेरिमेंट में एक्टर्स आम आदमी बनकर दुकान में एसिड खरीदने के लिए जाते हैं। वह दुकानदार से कहते हैं कि उन्हें एसिड चाहिए जिससे त्वचा जल जाए। सबसे बड़ी हैरान और खतरनाक बात यह है कि एक, दो दुकानदारों को छोड़कर बहुत से दुकानदार एसिड बेच देते हैं।
दीपिका पादुकोण ने इस विडीयों में यह भी दिखाया गया कि दीपिका यह सारा मामला कार में बैठ कर देखती हैं। दीपिका पादुकोण इस वीडियो में यह भी बताया कि उनकी टीम एक हीं दिन में 24 बार एसिड खरीदने में कामयाब रही। इस वीडियो पर यह भी बताया गया कि उच्चतम न्यायालय के द्वारा एसिड बेचने पर लगने वाली बड़ी सख्ती के बाद किसी को भी एसिड खरीदना हो तो उसे 18 साल का होना चाहिए।
साथ ही उसके पास आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ, होना चाहिए। दुकानदार के पास भी एसिड बेचने का लाइसेंस होना चाहिए। साथ ही यह नियम भी है कि एसिड बेचते ही दुकानदार को पुलिस के पास एड्रेस प्रूफ और आईडी को लेकर डिटेल जमा करवानी होती है।
दीपिका पादुकोण और उनकी टीम द्वारा बनाया गया यह सोशल वीडियो दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर देखा जा सकता है।
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2uV77mD
No comments:
Post a Comment