
CAA और NRC के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में लगभग महीने भर से महिलाएं धरने पर बैठी हुई हैं। अब इस धरने से हुडा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग आपस में इस धरने के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। धरने में औरतों की कथित तौर पर शिफ्ट लगती है व इसके लिए 500 रुपए भी मिल रहे हैं।
वीडियो के मुताबिक इस विरोध प्रदर्शन में चाय-बिरयानी आदि का इंतजाम भी उन लोगों के लिए रहता है। वायरल हो रहे इस डेढ़ मिनट के वीडियो क्लिप में एक युवक अन्य शख्स को समझाते हुए नजर आ रहा है कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरना-प्रर्दशन पैसे लेकर किया जा रहा है। इस वीडियो कई बीजेपी के कई नेता भी शेयर कर चुके हैं।
शाहीन बाग में चल रहे इस विरोध प्रदर्शन में जेएनयू की छात्र अध्यक्ष आईशी घोष, कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर और कांग्रेस सांसद शशि थरूर सहित कई लोग जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें:
सोने की बिक्री संबंधी इन नए नियमों को किया जाएगा लागू
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: BJP में शामिल होंगे कुमार विश्वास?
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Nt8LSY
No comments:
Post a Comment