Monday, January 27, 2020

भारत में बीजेपी का शासन पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा खतरा, पाकिस्तान थिंक टैंक ने किया खुलासा

पाकिस्तान थिंक टैंक की रिपोर्ट के अनुसार वहां कहा गया है कि 2019 पाकिस्तान और भारत के रिश्ते के लिए बेहद खराब रहा है। पिछले साल दोनों देशों में तनाव बहुत अधिक बड़े हैं। भारत के साथ-साथ पाकिस्तान का अधिकतर समय विवादों को निपटाने में लगा रहा है।
धीमी आवाज में इस रिपोर्ट में यह तक कहा गया कि अगर भारत में भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहती है। तो यह पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा खतरा होगा। इससे दोनों देशों के बीच लगातार तनाव बने रहेंगे।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि भारत के साथ अपना संबंध बिगड़ते बिगड़ते, पाकिस्तान अपने देश की आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा स्थिति को बिगाड़ रहा है।
पाकिस्तान के आउटलुक न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की सुरक्षा को भारत की तरफ से सबसे बड़ा खतरा भारतीय जनता पार्टी के शासन में है।
बात जो भी हो पाकिस्तान और भारत के बीच हमेशा से विवाद का प्रमुख मुद्दा कश्मीर रहा है। आगे भी कश्मीर के हालात पर ही दोनों देशों के रिश्ते निर्भर करेंगे। पिछले वर्ष भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करना करने से भी दोनों देशों में तनाव में वृद्धि हुई है।
हालांकि भारत की तरफ से स्पष्ट रूप से कह दिया गया था कि यह भारत का आंतरिक मामला है। इसमें किसी और देश की दखलंदाजी की कोई जरूरत नहीं है। पाकिस्तान में 370 धारा को खत्म करना भी दो देशों के बीच तनाव बढ़ने का कारण रहा है। 370 धारा को हटाना और भी कई महत्वपूर्ण मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के विरोध में पाकिस्तान ने उठाया था। लेकिन पाक की बात पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर ज्यादा गौर नहीं किया गया।


from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2O264YJ

No comments:

Post a Comment