Monday, January 27, 2020

लाल सिंह चड्डा होगी क्रिसमस पर रिलीज

अपनी पिछली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के फ्लाप होने के बाद आमिर खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर आ रहे हैं। इस बार वह अपनी फिल्म लाल सिंह चड्डा को लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर दिखेगी। इस बात को लेकर आमिर खान ने एक ट्विट किया है। इससे पहले लाल सिंह चड्डा  साजिद नाडियावाल और अक्षय कुमार की बच्चन पांडे दोनों एक साथ  रिलीज़ होनी थी। लेकिन अब बच्चन पांडे की रिलीज डेट आगे कर दी गई है।

बच्चन पांडे की ड़ेट को आगे करने के बाद आमिर खान ने लिखा कि बच्चन पांडे की रिलीज़ को आगे बढ़ाने के लिए अपने प्यारे दोस्तों के शुक्रगुज़ार हूं, आमिर खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक प्यारा संदेश साझा किया। अब क्रिसमस के दिन आमिर की सोलो रिलीज होने वाली है। एक बार फिर आमिर खान अपनी किरदार से दर्शकों के होश उड़ाने वाले है।

आपकी जानकारी के लिए बतां दे कि आमिर की लाल सिंह चड्डा हॉलीवुड़ की फॉरेस्ट गंप का रीमेक है। इसे अतुल कुलकर्णी ने लिखा और अद्धैत चंदन डायरेक्ट कर रहे है।



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Gq4ewH

No comments:

Post a Comment