Monday, January 27, 2020

गायक अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने पर भड़की कांग्रेस, कहा – भाजपा सरकार की चमचागिरी का मिला इनाम

इस साल के पद्म पुरस्कार के विजेताओं के नामों की घोषणा होने के बाद से ही इस पर विवाद भी शुरू हो गया है। दरअसल पद्मश्री पुरस्कार के लिए गायक अदनान सामी को चयनित किए जाने से कांग्रेस पार्टी खासी नाराज़ है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि सामी को ये सम्मान भाजपा सरकार की चमचागिरी के लिए दिया जा रहा है।

साथ ही कांग्रेस पार्टी ने सामी के पिता का पाकिस्तान सरकार के कुटनितज्ञ होने की बात करते हुए कहा कि उनके बेटे को भारत सरकार द्वारा उनके बेटे को पद्म पुरस्कार देने पर भी सवाल खड़े किए। कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा कि भाजपा सरकार ने पद्म पुरस्कार सम्मान के लिए सरकार की चमचागिरी करने का नया मापदंड निर्धारित किया है।

वहीं दूसरी ओर भाजपा ने कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आतंवादियों के समर्थन में सदैव खड़ी रहती है, परंतु एक प्रतिभाशाली कलाकार को सम्मान दिए जाने का विरोध कर रही है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जो कांग्रेस पार्टी तथा अन्य बुद्धिजीवी वर्ग अलगाववादी यासीन मलिक का समर्थन करते हैं, जो आतंकवादी बुरहान वानी को गरीब हेडमास्टर का बेटा कह कर संबोधित करते हैं, जो अतंकी याकूब मेमन की फांसी रुकवाने के लिए आधी रात को कोर्ट खुलवाकर सुनवाई करवाते हैं आज वे लोग अदनान सामी को पद्म पुरस्कार दिए जाने की आलोचना कर रहे हैं।

साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी को याद दिलाया कि किस प्रकार उसने अदनान सामी के पाकिस्तानी नागरिक रहते हुए उनको सम्मानित किया है और अदनान सामी को भारतीय नागरिकता दिए जाने की वकालत भी की थी। परंतु आज जब भारत सरकार द्वारा उन्हें सम्मानित किया जा रहा है तो कांग्रेस पार्टी इसकी आलोचना कर रही है।

भारत में बीजेपी का शासन पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा खतरा, पाकिस्तान थिंक टैंक ने किया खुलासा



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2uDrxAc

No comments:

Post a Comment