
एक्ट्रेस हिना खान जल्द ही विक्रम भट्ट की थ्रिलर फिल्म “हैक्ड” में नजर आने वाली है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया, और सोशल मीडिया पर तेजा से वायरल हो रहा है।
हिना मुंबई मे लॉयन्स गोल्ड अवॉर्ड इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत कर रही थी, और इस दौरान अपनी फिल्म के ट्रेलर को मिलने वाले रिस्पांस के बारे में बताते हुए हिना ने कहा हमने नहीं सोचा था कि हमारी फिल्म के ट्रेलर और गानों को इतना अच्छा रिस्पांस मिलेगा।
हैक्ड ट्रेलर को मिलने वाले रिस्पांस के बारे में बात करते हुए हिना ने कहा, “हमने कभी नही सोचा था कि हमारी फिल्म के ट्रेलर को इतना अच्छा रिस्पांस मिलेगा। ट्रेलर रिलीज़ हुए सिर्फ पांच दिन हुए हैं और हमारी फिल्म का ट्रेलर अब भी यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा हैं। और सभी गाने भी ट्रेंडिंग में है। और ऑडियंस को सभी गाने भी पसंद आ रहें हैं। इसलिए मुझे थोड़ा और नर्वसनेस हो रही है, वो होता है ना फ्राइडे फीयर। लोगों को ट्रेलर और गाने पसंद आ रहे है, इसलिए लोगों की एक्सपेक्टेसन हमसे और बढ़ गई है।”
अवॉर्ड फक्शन के बारे में बात करते हुए हिना ने कहा, “देखिए मैं हमेशा बोलती आई हूं कि हर तरह का अप्रिशिएसन अच्छा होता है चाहे छोटा हो या बड़ा। लॉयन्स गोल्ड अवॉर्ड अपने आप में बहुत ही रेप्यूटेड अवॉर्ड है। मुझे पिछली साल भी ये अवॉर्ड मिला था। और इस बार मुझे बेस्ट एक्टर निगेटिव के लिए मिल रहा है। तो मैं बहुत ही खुश हूं।”
हिना खान से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी फिल्म का ट्रेलर सलमान खान को दिखाया है तो इसका जवाब देते हुए हिना ने कहा, “मैं बहुत जल्द सलमान खान से मिलने वाली हूं और फिर मैं उन्हें ट्रेलर दिखाऊंगी। और हम इस बारे में जल्द ही बात करेंगे।”
टेलीवीजन की दुनिया में अपने एक्टिंग से सबके दिलों पर राज करने के बाद हिना अब बॉलीवुड में अपना पहला कदम आजमाने जा रही है। वही हिना के फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है, क्योंकि फिल्म में हिना का एक नया अवतार देखने को मिलने वाला है। साथ ही ट्रेलर में हिना की एक्टिंग की भी काफी तारीफें हो रही है। वही ऑडियंस को फिल्म का कांसेप्ट भी काफी पसंद आ रहा है।
फिल्म हैक्ड में हिना खान के अलावा रोहन शाह, मोहित मल्होत्रा और सिड मक्कड़ हैं। अपकमिंग थ्रिलर फिल्म को विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया है और इसे अमर ठक्कर और कृष्णा भट्ट प्रोड्यूस कर रहे है। फिल्म 7 फरवरी 2020 को रिलीज होने वाली है।
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/36uTLun
No comments:
Post a Comment