Thursday, January 16, 2020

रिलीज हुआ मलंग का टाइटल ट्रैक

आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू की अपकमिंग फिल्म मलंग के मेकर्स ने अभी हाल ही में फिल्म का ट्रेलर और फर्स्ट रोमांटिक सॉन्ग ‘चल घर चलें’ रिलीज किया था। और अब आज मेकर्स ने फिल्म का टाइटल ट्रैक जारी कर दिया है।

आदित्य रॉय कपूर ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर टाइटल ट्रैक को शेयर किया है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “प्यार में पड़ने और अपने अंदर के मैडनेस को #MalangTitleTrack के साथ बाहर निकालने के लिए तैयार हो जाइये। सॉन्ग आउट नाऊ।”

मलंग के टाइटल ट्रैक में दिखाया गया है कि किस तरह आदित्य और दिशा एक पार्टी के दौरान एक-दूसरे से टकराते हैं, और फिर दोनों प्यार करने लग जाते है। गाने में आदित्य और दिशा का रोमांस दिखाया गया है। इसके साथ ही टाइटल ट्रैक के एंड में आदित्य एक जेल में कैदियों के साथ लड़ते नजर आ रहें है।

मलंग के टाइटल ट्रैक को वेद शर्मा ने गाया है, और उन्होंने ही इसका म्यूजिक भी कंपोज किया है। गाने की लिरिक्स कुनाल वर्मा और हर्ष लिम्बाचिया ने लिखे हैं।

फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन, अंकुर गर्ग और जय शिवाकर्माणी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का डायरेक्शन मोहित सूरी ने किया है।

आदित्य रॉय कपूर और मोहित सूरी ने पहले साथ में ‘आशिकी 2’ में भी काम किया है। वही पहली बार दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म एक लव स्टोरी के साथ ही थ्रिलर, ड्रामा और एक्शन से भरपूर है।

फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

चेक आउट द सॉन्ग

जावेद अख्तर ने कहा – हर तस्वीर पुरानी बातें याद दिलाती है



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/3afvhbK

No comments:

Post a Comment