Thursday, January 16, 2020

जावेद अख्तर ने कहा – हर तस्वीर पुरानी बातें याद दिलाती है

जावेद अख्तर 17 जनवरी को अपना 75 जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। जावेद के जन्मदिन के कुछ दिन पहले 15 जनवरी को मुम्बई के नेहरू सेंटर की आर्ट गैलरी में उनसे जुडी फोटोग्राफ्स, पोस्टर्स और पेंटिंग की एक प्रदर्शनी ऑर्गेनाइज की गई। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन खुद जावेद अख्तर, शबाना आजमी, फरहान अख्तर और जोया अख्तर ने किया। प्रदर्शनी के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए जावेद ने कहा कि हर तस्वीरें आपको पुरानी बातें याद दिलाती है।

इस दौरान जब जावेद से पूछा गया कि तस्वीरें देखते वक्त आप कितना इमोशनल हो गए तो जावेद ने कहा, “हर तस्वीरें आपको पुरानी बातें याद दिलाती है। यहां कुछ कॉलेज के जमाने की, कुछ स्कूल की, कुछ बचपन की, कुछ पैरेंट्स के साथ और कुछ करीबी लोगों के साथ की तस्वीरें हैं, तो सबकुछ याद आ जाता है। इसके अलावा उन पिक्चर के पोस्टर्स है, जिसे मैंने कभी लिखा था।”

प्रदर्शनी के बारे में बात करते हुए जावेद ने कहा, “कमाल है! इन्होंने जो तस्वीरें जमा की है, कुछ तो खैर मुझसे ही ले गए थे, लेकिन उनमें से कुछ तस्वीरें कहाँ से लाएं, कहाँ से बूढ़े, कमाल कर दिया। इनमें से कई ऐसी तस्वीरें है, जो मैनें देखी नहीं थी। मैं शुक्रगुजार हूं कि इन्होंने ये ऑर्गेनाइज किया। उम्मीद करता हूं कि लोग आएंगे, देखेंगे और इंज्वाय करेंगे।”

फरहान से मिले अबतक के सबसे यादगार गिफ्ट के बारे में बात करते हुए जावेद ने कहा, “फरहान ने मुझे एक बहुत अच्छी घड़ी दी है, वो ब्राउन कलर की है और जब मैं कभी भी ब्राउन कपड़े पहनता हूँ तो वही घड़ी लगाता हूं।” जोया से मिले गिफ्ट के बारे में बताते हुए जावेद ने कहा, “जोया भी मुझे कुछ ना कुछ देती रहती है। जब कहीं बाहर जाती है तो मेरे लिए कुछ ना कुछ लेकर आती है। सबसे बड़ा तोहफा तो जोया खुद है, इससे बड़ा गिफ्ट क्या हो सकता है।”

यह भी पढ़ें:

दुकानदारों से एसिड मांग कर दीपिका ने किया नया एक्सपेरिमेंट, ये रहे नतीजे



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2FUGssj

No comments:

Post a Comment