
फिल्म तूफान की पहली झलक फिल्म निर्माताओं ने रिलीज कर दी है। फरहान अख्तर इस फिल्म में एक बाक्सर के किरदार में नज़र आएगे। इस फिल्म को ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म देश के उन तमाम बाक्सरों की जिंदगी पर अधारित है। जो बाक्सिंग के क्षेत्र में अपना करियर तलाशते है। फरहान के अलावा इस फिल्म में परेश रावल औऱ मृणाल ठाकुर मुख्य किरदारों में नज़र आएगे।
फिल्म को गांधी जंयती रिलिज करने बातें हो रही है अगर ऐसा होता है तो तूफान को बाक्स आफिस पर टाइगर की रैम्बों, जॉन इब्राहिम की सत्यमेव जयते2 औऱ विक्की कौशल की उधम सिंह से भिड़ना पड़ेगा। तूफान के लिए फऱहान पिछले एक साल से बाक्सर की त्यारी में लगे हुए है। उनका कहना है कि इस फिल्म में वह अपने शरीर को दिखाने के लिए नही बल्कि अपने किरदार को दर्शको के जहन तक पहुचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए फरहान कहते है, “इस स्तर पर प्रयास करना तभी संभव है जब कहानी आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है।
फऱहान इससे पहले भी डायरेक्टर ओमप्रकाश मेहरा के साथ भाग मिल्खा भाग में काम कर चुके है। भाग मिल्खा भाग ने बाक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। औऱ दर्शकों औऱ क्रिटिकस के दवारा भी इस फिल्म को काफी सराहा गया था। अगर हम दोनों फिल्मों की बात करें तो दोनों फिल्में स्पोर्टस पर अधारित है। भाग मिल्खा भाग में फऱहान ने भारत का फ्लाइग सिक्ख कहे जाने वाले मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था। तूफान में फरहान एक बाक्सर का किरदार निभा रहे है। बाक्स ऑफिस पर फिल्म क्या रंग लाएगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ZNk0KH
No comments:
Post a Comment