Tuesday, January 28, 2020

नियमित करें आंवले का सेवन, मिलेंगे ढेरो फायदे

आंवला एक औषधीय पौधा है जो सेहत के लिए अत्यंत लाभदायक होता है। इसका सबसे ज्यादा महत्व आयुर्वेद में है। यह एक सुपरफूड है जिसमें चिकित्सकीय गुणों की भरमार पाई जाती है। इसको खाने से न सिर्फ त्वचा को फायदा मिलता है बल्कि शरीर में होने वाली अनेकों बीमारियां भी दूर हो जाती है। इसमें विटामिन सी, आयरन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आइये जानें इसके लाभ –

1. बैक्‍टीरिया और फंगल इंफेक्‍शन से लड़ने में आंवला बेहद कारगर होता है। इसका सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ऐसे में बीमारियां शरीर को घेर कर नहीं रखती हैं।

2. हड्डियों को मजबूती देने में भी आंवला अत्यंत कारगर होता है। इसमें कैल्‍शियम पाया जाता है जो ऑस्ट्रोपोरोसिस, अर्थराइटिस जैसी बीमारियों को दूर करता है।

3. आंवला खाने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ दूर हो जाते हैं। ऐसे में शरीर फिट व हैल्दी रहता है।

4. आंखों के लिए भी आंवला बेहद लाभदायक होता है। इसको खाने से आंखों की रोशनी बढाता है। नियमित इसका सेवन करने से आंख संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

5. पेट के इंफेक्‍शन से छुटकारा दिलाने में भी आंवला बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम से भी निजात पाया जा सकता है।

6. डायब‍िटीज के पेशेंट्स के लिए आंवले का सेवन करना बहुत जरूरी है। इसमें क्रोमियम पाया जाता है जो ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है।

7. यदि आप अच्छी स्किन चाहते हैं तो आंवले का सेवन अवश्य करें। इसमें शरीर के रक्त को शुद्ध करने वाले गुण पाए जाते हैं। ऐसे में यह चेहरे को एक्ने फ्री रखता है। इसका सेवन करने से त्वचा शाइनी बनती है।

यह भी पढ़ें : सांस की समस्या से परेशान हैं, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

हल्दी वाला दूध पीने से मिलते हैं ये फायदे!



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2GuczPZ

No comments:

Post a Comment