Sunday, January 26, 2020

जानें, क्या है कोरोना वायरस जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है

दुनिया की सबसे घनी आबादी वाले देश चीन में इन दिनों कोरोना वायरस फैला हुआ है। अभी तक इस वायरस को लेकर 450 मामलें सामने आ चुके है। इनमें से ज्यादतर मामलें चीन के वुहान शहर के जहां सबसे ज्यादा मौतें इस वायरस के कारण हो रही है। वुहान शहर में इस वायरस के कारण 198 लोगों के मामलें सामने आए है। अभी तक इस वायरस के कारण 9 मौतें हो चुकी है। ऐसी स्थिती को देखते हुए अन्य देशों समेत भारत ने भी इस वायरस को लेकर चिंता जताई है। और सभी एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया है कि चीन से आने वाले हर व्यक्ति की जांच की जाए। कहा जा रहा है कि यह वायरस सक्रांमकता के कारण फैलता जा रहा है।

भारत के अलावा यह वायरस एशिया के अन्य देशों की तरफ जल्दी से फैल रहा है। जापान, थाईलेैंड और दक्षिण कोरिया में भी इसको लेकर मामलें सामने आए है। आस्ट्रेलिया ने भी अपने सभी एयरपोर्ट पर इस वायरस को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। वहां पर चीन से लौटे सभी व्यक्तियों की गहनता से जांच करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।

चीन की सरकार ने अभी तक इस वायरस की रोकथाम के लिए कोई भी वैक्सीन इजाद नही की। जिसके कारण इस वायरस को रोका जा सकें। चीन में इस वायरस को लेकर 450 मामलें सामने आ चुके है। अकेले वुहान शहर की बात करें तो वहां 198 मामलें इस वायरस के देखने को मिलें। अबतक इस वायरस के कारण 9 लोगों की जान जा चुकी है। जिस तरह से यह वायरस फैल रहा है उसी तरह से इस वायरस की खबर दुनिया फैल रही है।

चीन ने इस वायरस को लेकर अपने देश में अलर्ट जारी कर दिया है। इसी को देखते हुए भारत समेत कई देशो ने अपने-अपने एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर सभी आने वाले यात्रियों की गहनता से जांच के आदेश दिए है।

आमतौर पर इस वायरस के लक्षण खांसी, जुकाम, बुखार और सांस लेने में कठिनाई होना इत्यादि देखे गए है। जिसके बाद ये न्मुनिया में बदल जाते है और किडनी को नुक्सान पहुचाते है जिसके चलते फेफड़ो में गभींर किस्म का सक्रमंण हो जाता है। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस ऊंट, बिल्ली और चमगादड़ में भी पाया गया है।

इस वायरस के फैलने का कारण चीन के सीफूड और पशुओं को बताया जा रहा है। WHO ने भी इस पर आशंका जताते हुए इस वायरस के पीछे चीन के सीफूड और पशुओं को जिम्मेदार ठहराया है। WHO ने यह भी कहा है कि यह वायरस किसी सक्रमिंत व्यक्ति के पास जाने से भी फैलता है। यह सबसे बड़ी दुखद बात है कि इस वायरस को लेकर अभी तक मार्केट में कोई वैक्सीन नही आई, जिससें इस वायरस पर रोकथाम लगाई जाए। कोरोना वायरस के लक्षण को देखते हुए ड़ॉक्टर दवाईयों का प्रयोग कर रहे है। लेकिन जो पूरी तरह इस वायरस को हिट कर सकें, अभी तक कोई भी दवाई मार्केट में उपलब्ध नही है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस वायरस का पहला मामला चीन के वुहान शहर से आया था जिसके कारण 2002 और 2003 में चीन और हांगकांग में 650 लोगों की मौत हो गई थी।

भारत सरकार के स्वास्थय मत्रांलय ने इसको लेकर चिंता जाहिर करते हुए लोगों से अपील की है कि लोग जितना हो सकें सीफूड यानि समुन्द्र के आसपास का खाना न खाए। और अपने आसपास सफाई का विशेष घ्यान रखें, कुछ भी खाने से पहले केवल पानी से हाथ न धोए, बल्कि साबुन या हैंडवॉश का प्रयोग करें। कही भी पब्लिक टार्सपोर्ट का प्रयोग करते समय अपने हाथों को अच्छे साफ करें और बिना हाथ धोए उन्हे मुंह पर न लगाए। हमेशा मुंह को ढ़ककर चलें। बीमार लोगों के पास जाते वक्त अपना मुंह और नाक अच्छी तरह  ढ़क ले, बीमार व्यक्ति के बर्तन और कपड़ों से को अच्छी तरह साफ करें। क्योंकि बताया जा रहा है कि यह वायरस सक्रमिंत व्यक्ति के सपंर्क में आने से फैल रहा है। इसलिए जितना हो सके अपनी और अपने परिवार को इस के बारे में जानकारी दें। ताकि वो अपनी सुरक्षा इस वायरस से कर सकें।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2tQj7Wf

No comments:

Post a Comment