
कोरोना वायरस को पूरे विश्न में एक समस्या बन चुका है। यह वायरस चीन से निकला है चीन में इसकी वजह से अब तक 9 मौतें हो चुकी है। लेकिन अभी तक कोई वैक्सीन नही बनाई गई जो इस वायरस को सीधा हिट कर सकें। कहा जाता है कि यह वायरस संक्रमित वायरस है जो बीमार व्यक्ति के पास जाने से या संपर्क में आने से फैलता है। चीन के वुहान शहर में अकेले इस वायरस के कारण 198 मामलें सामने आ चुके है अब इस वायरस ने भारत में एंट्री मार कर दी है।
बिहार की राजधानी पटना में एक केस ऐसा आया है जिसके लक्षण बिल्कुल कोरोना वायरस के है। छपरा जिले की एक युवती हाल ही में चीन से वापिस आई है। युवती कोे पहले छपरा के अस्पताल के आईसीयू में रखा गया, परंतु उसके बाद ड़ॉक्टर को जब पता चला कि इसके लक्षण कोरोना वायरस के लग रहे है तो उन्होंने उसे पटना के मैडिकल कालेज एंड अस्पताल में रैफर कर दिया। अब युवती का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है।
गौरतलब है कि सभी देशों ने इस वायरस के कारण अपने-अपने एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया था। भारत के स्वास्थाय मत्रांलय ने भी चीन से आने वाले यात्रियों की अच्छी तरह जांच करने के आदेश दिए थे। इससे पहले रविवार को राजस्थान में भी कोरोना का एक ऐसा ही केस सामनें आया है। लड़का चीन में पढ़ाई करता है और कुछ दिन पहले ही भारत आया था। अब उसे भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि भारत के विदेश मत्रांलय ने कहा था कि चीन में रह रहा कोई भी भारतीय कोरोना वायरस की चपेट में नही है बीजींग दूतावास वहां रह रहे भारतीय के सपंर्क में है।
चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की सख्यां अब 9 से बढ़कर 80 हो गई है। अब तक कोरोना वायरस के 2700 मामलें सामने आ चुके है। इस वायरस का सबसे पहले प्रकोप चीन के वुहान शहर में सामने आया था।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2RPhDUh
No comments:
Post a Comment