
दिल्ली में विधानसभा के चुनाव प्रचार के दौरान जब देश के गृहमंत्री अमित शाह बाबरपुर में लोगों को सबोंधित कर रहे थे तो पांच युवक वहां आकर सीएए को वापिस करने की मांग करने लगे। वहां उपस्थित भीड़ ने उनमें से एक युवक को पकड़कर पीट दिया। उसी बीच अमित शाह कि सिक्योरिटी वहां पहुंची और उसे सही सलामत भीड़ से निकाला।
इसी सभा के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस और आप पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस कानून को लेकर आए। लेकिन केजरीवाल और राहुल एंड कम्पनी इस कानून का विरोध कर रहे है, वह लोगों को इस कानून के खिलाफ भड़काकर, गुमराह और उकसाकर दिल्ली में दंगे और बसें जला रहे है। ये लोग अगर दोबारा दिल्ली की सत्ता में आए तो दिल्ली सुरक्षित नही रहेगी। इसी दौरान रैली में पांच युवक सीेएए को वापस लेने की मांग कर रहे थे, इसी दौरान भीड़ ने उनमें से एक लड़के को पकड़ा और पीटना शुरु कर दिया। बाद में अमित शाह के निर्देश पर सिक्योरिटी ने उन युवको को भीड़ से निकाला।
नागरिकता सशोंधन कानून एक तरह से भाजपा के लिए गले का फंदा तो दूसरी तरफ दूधारु गाय बना हुआ है। एक तरफ यहां पार्टी को हिंदु वोटों का फायदा मिल रहा है तो दूसरी तरफ देश के मुस्लिम समुदाय में इसको लेकर गलत सदेंश जा रहा है। इसी विरोध को देखते हुए भाजपा ने सीएए को लेकर लोगों से मिलना शुरु किया हैा और लोगों को यह बताने की कोशिश की जा रही है कि इस कानून से किसी भी भारतीय को नुक्सान नही होगा। अमित शाह और नरेन्द्र मोदी बार-बार अपनी रैलियों में सीएए को लेकर कह रहे कि इससे देश के किसी भी मुस्लिम को कोई परेशानी नही होगी। परंतु अब देश के मुस्लिम समुदाय में इस कानून को लेकर डर बैठ गया है दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी भी इस कानून को लेकर सड़कों पर है और सरकार को इस कानून पर घेर रही है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/37vj8NR
No comments:
Post a Comment