Saturday, January 18, 2020

कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के फिर बिगड़े बोल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और राज्यपाल को बताया जोकर

हमेशा अपने बयानों से चर्चा की रहने वाले कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी की ज़ुबान एक बार फिर से पश्चिम बंगाल की एक रैली में फिसल गई। इस बार अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और वहाँ के राज्यपाल जगदीप धनकड़ को सर्कस का जोकर कह दिया है।

दरअसल अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और वहाँ के राज्यपाल के बीच होने तनातनी पर कटाक्ष करते हुए कहा है। उन्होंने कहा कि राज्य का राजभवन और राज्य सचिवालय के बीच सर्कस का गेम चल रहा है तथा मुख्यमंत्री और राज्यपाल इस सर्कस के जोकर हैं।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल से आए दिन राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच किसी न किसी मुद्दे पर विवाद हो जाता है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्यपाल पर राज्य में समानांतर राजव्यवस्था चलाने का आरोप लगाया करती हैं। फिलहाल कांग्रेस पार्टी के नेता के दिए इस बयान पर त्रिणमूल कांग्रेस क्या कहती है ये तो देखने वाली बात है।

डीएसपी दविंदर सिंह के गिरफ्तार होने के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2uaJ3vw

No comments:

Post a Comment