Saturday, January 18, 2020

अहमदाबाद-मुंबई रोड पर चली देश की दूसरी निजी ट्रेन तेजस

देश की दूसरी लग्जरी प्राइवेट ट्रेन ने शुक्रवार को अहमदाबाद मुंबई का सफर तय किया। इसकी शुरुआत गुजरात के सीएम विजय रूपानी ने हरी झंडी दिखाकर की। यहां पर रेल मंत्री पीयूष गोयल का आना भी तय था लेकिन वह किसी कारण से नहीं पहुंच सके। इस ट्रेन की देखरेख और संचालन रेलवे की सहायक आईआरसीटीसी कर रही है।

आधुनिकता से युक्त यह ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद रूट के लिए कल 10:40 पर रवाना हुई। यह देश की दूसरी निजी ट्रेन है। इससे पहले देश की पहली निजी ट्रेन तेजस का संचालन दिल्ली लखनऊ मार्ग के लिए किया जा चुका है। रेलवे प्रशासन डेढ़ सौ निजी ट्रेन चलाने का प्रस्ताव जारी कर चुकी है।

यह ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई के लिए नियमित रूप से चला करेगी, इसकी गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा है।.

ये ट्रेन पूरी तरह से आधुनिकता से युक्त है। इसमे देश की पहली निजी ट्रेन की तरह ही छोटी-छोटी स्क्रीन यात्रियों की कुर्सियों के पास लगाई गई है। ताकि यात्री बाहरी नजारा यात्रा करते समय देख सके। ट्रेन में सिनेमा, गीत, संगीत सभी का आनंद लिया जा सकता है। ट्रेन के भीतर सुविधा और सेवाएं देने के लिए रेलवे होस्टेज मौजूद है।

इस बार रेलवे एयर होस्टेस का लुक कुछ अलग ही दिखा। इनके पहनावे में गुजरात की झलक दिखाई दी और खाने पर भी खासतौर पर गुजराती और मराठी व्यंजन परोसे गये।

इस ट्रेन  में कुल 758 सीटें मौजूद है। जिसमें से 56 सीट को विशेष दर्जा दिया गया है.। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को मुफ्त में 2500000 का रेल बीमा भी मिलेगा। साथ ही सामान चोरी होने पर एक लाख का मुआवजा भी दिया जाएगा।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2uVHJNq

No comments:

Post a Comment