
इतिहासकार रामचन्द्र गुहा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि युवा भारत राजनिति में भारत खानदान की पाचंवी पीढ़ी को नही चाहता। यह बात उन्होंने केरल में चल रहे साहित्य महोत्सव में कही। और उन्होंने वायनाड की जनता के लोगों द्दारा राहुल गांधी को जिताकर भेजनें को विनाशकारी बताया। राष्ट्रभक्ति बनाम अधंराष्ट्रीयता विषय पर बोलते हुए गुहा ने कहा कि खानदान की पाचंवी पीढ़ी के राहुल गांधी को भारतीय राजनिति में कठोर परिश्रमी और खुद मुकाम बनाने वाले नरेन्द्र मोदी के सामने कोई मौका नही है।
गुहा ने कहा कि मैं निजी तौर पर राहुल का विरोधी नही हूं। वह सौभ्य और कठोर परिश्रमी है। लेकिन भारत की युवा पीढ़ी को वह स्वीकार नही है। उन्होेंने समारोह में उपस्थित लोगों को सबोंधित करते हुए कहा कि अगर 2024 में भी मलयाली लोग राहुल गांधी को चुनते है तो यह नरेन्द्र मोदी को मज़बूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि केरल की जनता ने कई महान काम किए है। लेकिन 2019 में राहुल गांधी को चुनकर सबसे बड़ी गलती की है।
आगे उन्होंने नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी स्वनिर्मित है। उन्होने 15 साल एक राज्य पर शासन किया है। उन्हें प्रशासन का अनुभव है। वह कड़ी मेहनत करते है। और कभी भी छुट्टी नही लेते है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव दो जगहो से लड़ा था। एक अपनी परंंमपरांगत सीट अमेठी से यहां उनको केद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हरा दिया था। दूसरा वायनाड़ से, यहां से वो जीते थे। अमेेठी और रायबरेली सीट गांधी परिवार की परंमपरागत सीट मानी जाती है। 2019 के लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को काफी बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NCJMN8
No comments:
Post a Comment