
कई लोग जिम में जाकर भी अपनी मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत नही कर सकते। क्योंकि ज्यादतर लोग जिम में वर्कआउट कम बातें ज्यादा करते है। वह लोग जिम जानें का दिखावा तो करते है लेकिन वहां जाकर कुछ नही करते। कुछ लोग पैसों की कमी के कारण जिम ज्वॉइन नही कर सकते। लेकिन वह घर बैठे या किसी पार्क में जाकर अपनी एक्सरसाइज करते है और अच्छा मजबूत शरीर प्राप्त कर लेते है। हम आपको बता रहे है ऐसी ही चार एक्सरसाइज जिन्हें आप घर में करके अच्छा और मजबूत शरीर पा सकते है।
-
जपिंग जैक
जपिंग जैक को साइड-स्ट्रैड हॉप भी कहा जाता है। इस एक्सरसाइज करने के बाद आपके पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है। जिससे आपकी पूरी दिनचर्या सही रहती है। जंपिंग जैक करने से हमारे शरीर की मांसपेशिया को मजबूत और ब्लड़ प्रेशर को दूर करती है। यह एक्सरसाइज करने से हमारा ह्रदय भी संतुलित रहता है
2. हाई नीज़ और क्लाईबिंग
यह एक्सरसाइज हमारें शरीर को काफी लाभ पहुचांती है इससे हमारी नीज़ और चेस्ट की पूर्णत एक्सरसाइज होती है खड़े होकर अपने घुटनों को ऊँचा उठाएँ, जैसे आप एक ही जगह पर दौड़ रहें हैं, फिर जल्दी से फर्श पर पुशअप्स लगाएं, एक समय में एक घुटने को अपनी छाती तक बार-बार लेकर आएं। इस एक्सरसाइज को कम से कम 6-8 बार करें।
3. बर्पीज
अपने धुटने के बल पर झुकें और दोनों पैर पीछे करके पुशअप्स करें। ऐसा तब तक करते रहे जब तक दिल की धड़कने पूरी तरह से धड़कने ना लगें। ऐसा आप 5-6 बार करें बीच-बीच में रुक कर सांस लेकर आप इसे करें। इससे हड्डियां मजबूत होती है स्किन निखर जाती है। ऐसा करने से, शरीर का फैट कम होता है और ज्यादा से ज्यादा पसीने आते हैं। शरीर का कोलेस्ट्रोल कम होता है और यह बाहों, पीठ, छाती, कोर, पैर और ग्लूट्स को मजबूत करने का काम करता है। ये एक्सरसाइज काफी लोगों की पसंदीदा भी मानी जाती है।
4. रस्सी कूदना
रस्सी कूदना सबसे अच्छी एक्सरसाइज है इससे हमारे शरीर के साथ-साथ दिमाग के लिए अच्छी है। इससें हमारे शरीर की ऊपर से लेकर नीचे तक सारी मजबूती के साथ एक्सरसाइज हो जाती है। रस्सी कूदने से पेट और एब्स की चर्बी कम होती है। रस्सी को हमें कम से कम 20 मिनट कूदना चाहिए।
अगर आप इन एक्सरसाइज को लगातार करते है तो आपको जिम जाने की जरुरत नही, क्योंकि इन एक्सरसाइज से हमारे पूरे शरीर का वर्कऑउट हो जाता है। इस तरह की एक्सरसाइज को हम आसानी से घर में कर सकते है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3119e40
No comments:
Post a Comment