Sunday, January 26, 2020

कोरोना वायरस से कम हुई भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत

कोरोना वायरस से चाइना के साथ-साथ विश्व का हर देश परेशान है। भारत में भी इस वायरस को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। बाहर से आने वाले हर विमानों के यात्रियों की थर्मल जांच की जा रही है। लेकिन अभी तक कोई भी कोरोना वायरस से ग्रस्त भारतीय मरीज नहीं पाया गया है।
लेकिन इस खतरनाक कोरोना वायरस ने भारत और चाईना के हर पड़ोसी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत को कम की है।
आइए जानते हैं कैसे कोरोना वायरस के कारण भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट आई?
ज्ञात हो कि कोरोना वायरस के फैलने की खबर से चाइना गवर्मेंट ने पूरे देश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बंद कर दिया है। लोग भी इनका इस्तेमाल वायरस फैलने के डर से नहीं कर रहे हैं। जिससे कुछ ही दिनों में चाइना में पेट्रोल-डीजल की खपत में कमी आई है।
अरब कंट्री से आने वाले पेट्रोल और डीजल का भारी मात्रा में चाइना के द्वारा उपयोग किया जाता है। जिसे लेने से मना कर दिया गया इसलिए चाइना के पड़ोसी देश समेत भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट आई है। क्योंकि यह ईधन चाइना के पड़ोसी देशों में कम कीमत पर पहुंचाया जा रहा है।


from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NWEnAs

No comments:

Post a Comment