
बागपत, उत्तर प्रदेश में भयंकर ठंड और कोहरे ने आतंक मचा कर रखा है। इस दौरान बड़ी सड़कों पर दौड़ती बड़ी-बड़ी गाड़ियों की जरा सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है। खेकड़ा, बागपत में आज रविवार को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर छाए घने कोहरे के कारण एक के बाद एक 25 गाड़ियां आपस में भिड़ गए।
इस दुर्घटना के बाद वाहनों में सवार यात्रियों की चीख सड़कों पर सुनाई देने लगी। सूचना मिलते ही बागपत पुलिस वहां पहुंच गई थी। कुछ वाहनों को खींच कर निकाला गया। कुछ घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया। ज्ञान जानकारी के अनुसार अभी तक 35 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। जिसमें महिलाएं बच्चे भी हैं।
पुलिस के मुताबिक अभी तक किसी को भी बहुत अधिक गंभीर चोट की खबर नहीं मिली है। 35 लोग घायल जरुर हुए हैं उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस के द्वारा क्षतिग्रस्त वाहनों को अलग से साइड में लगा है। यह पूरा हादसा एक तेज रफ्तार ट्रक के कारण हुआ है। ड्राइवर का कहना है कि उसे कोहरे की वजह से सामने कुछ दिखाई नहीं दिया और अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही सारी कारें और गाड़ियां आपस में भिड़ती गई।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2uEJxtZ
No comments:
Post a Comment