Monday, January 27, 2020

सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी होता है केले का फूल, जानिए इसके फायदे

केले के फूल में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। यह रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है। केले का फूल खाने से ना केवल आप एनीमिया से बच सकते हैं बल्कि इसका आसानी से इलाज भी किया जा सकता है। फाइबर युक्त केले के फूल का सेवन करने से कब्ज की परेशानी से निजात पायी जा सकती है।

केले का फूल आयरन, कैल्शियम तथा कॉपर युक्‍त होता है जो कि गर्भाशय के इंफेक्शन को दूर करता है। यहां तक की यूरिन इंफेक्शन से भी बचाता है। साथ ही आपके पेल्विक को मजबूत करता है और गर्भधारण शक्ति बढ़ाता है।

शरीर में हार्मोंस के बदलाव की वजह से माहवारी अनियमित हो जाती है जिसे केले का फूल खाकर ठीक किया जा सकता है। केले का फूल खाने से ना सिर्फ माहवारी को नियमित किया जा सकता है बल्कि बहुत अधिक होने वाले रक्त के बहाव को भी रोका जा सकता है। साथ ही पेल्विक के दर्द को भी काम कर सकते हैं।

कई रिसर्च यह साबित कर चुके हैं कि केले के फूल का सेवन करने से मधुमेह नियंत्रित रहता है तथा डायबिटीज को होने से बचाया जा सकता है।

स्किन की ख़ूबसूरती बढ़ाते हैं ये फूल, त्वचा को भी दिखाते हैं जवां



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/37ueAHv

No comments:

Post a Comment