
‘बाहुबली’ फेम प्रभास अपनी बेहतरीन एक्टिंग को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। वर्ष 2019 में आई फिल्म ‘साहो’ से अभिनेता ने पहली बार बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वे श्रद्धा कपूर के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आये थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी है।
सोशल मीडिया पर प्रभास ने आगामी फिल्म से अपना फर्स्ट लुक साझा किया है। जारी हुई फोटोज़ में वह किसी खूबसूरत से पैलेस या म्यूजियम में दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखा है कि “मैं ये बता कर काफी खुश महसूस कर रहा हूं कि मैं अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहा हूं। फिल्म के मजेदार शेड्यूल की तरफ मैं बढ़ रहा हूं।”

बताया जा रहा है कि अगली फिल्म में प्रभास के विपरीत फीमेल किरदार में पूजा हेगड़े होंगी। यह फिल्म हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं में भी डब की जाएगी। अब देखना यह होगा कि प्रभास आगामी फिल्म से अपने दर्शकों को इम्प्रेस कर सकेंगे या नहीं?
प्रभास और पूजा हेगड़े की आगामी फिल्म का प्रोडक्शन गोपी कृष्णा मूवीज और यूवी क्रिएशंस द्वारा किया जा रहा है। तेलुगु में इस फिल्म का निर्देशन राधा कृष्ण द्वारा किया जाएगा। फिलहाल फिल्म का नाम तय नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें : काश मैं रियल में एनएसजी कमांडो होता: अर्जन बाजवा
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/3aprFnF
No comments:
Post a Comment