
जम्मू-कश्मीर में आतंककियों के साथ पकड़े गए डीएसपी दविंदर सिंह के बाद अब जम्मू-कश्मीर और श्रीनगर में सुरक्षा को लेकर जम्मू-कश्मीर प्रशासन काफी ज्यादा सतर्क हो गया है। जम्मू-कश्मीर के गृह विभाग ने कहा है कि एयरपोर्टो पर अब 31 जनवरी के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल के हाथों में सुरक्षा सौंप देनी चाहिए।
इससे पहलें एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के पास था। लेकिन अब यह सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल के हाथों में सौंप दी जाएगी। जारी आदेश में कहा गया है कि दविन्द्र सिंह को आतंककियों के साथ पकड़े जाने के बाद यह बदलाव जरुरी है। इसके निर्देश जम्मू-कश्मीर के गृह विभाग ने जारी किए है।
जानकारी के लिए बतां दे कि डीएसपी दविंदर सिंह को पुलिस ने दो आतंकिकयों को जम्मू-कश्मीर से बाहर निकालने के दोष में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंककियों के संबंध हिज्बुल मुजाहिद्दीन के साथ थे। दविंदर सिंह को जम्मू-कश्मीर के कुलगाव से गिरफ्तार किया गया था। सिंह को नवीद बाबा, आतीफ और उनके सगंठन की वकालत करने वाले वकील के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसी को मद्देनज़र रखते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जम्मू-कश्मीर और श्रीनगर के एयरपोर्ट की सुरक्षा सीआरपीएफ को सौंप दी है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/3alLTOP
No comments:
Post a Comment