
बीजेपी नेता और केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस करके कहा कि क्या बोलने का अधिकार केवल प्रदर्शन कर रहे लोगों को है उन लोगों को नही जो चुप बैठे है और कई दिनों से परेशान है रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वोट बैंक की राजनिति के लिए दिल्ली को ठप कर दिया गया है। प्रसाद ने आगे शाहीन बाग पर बोलते हुए कहा कि दिल्ली के शाहीन बाग का सच सामने आना चाहिए, राहुल गांधी और केजरीवाल लोगों में भ्रम फैला रहे है।
कानून मंत्री ने कहा कि हमने बार-बार लोगों को कहा कि इस कानून से देश के किसी भी नागरिक की नागरिकता नही जाएगी। इस देश का हर मुस्लिम नागरिक इस देश में इज्जत के साथ रह सकता है और रहता रहेगा। ये सीएए का विरोध नही, ये नरेन्द्र मोदी का विरोध है। हम बार-बार कहते है कि बताओं कौन-सी धारा से आपको दिक्कत है, तो उनके पास बताने के लिए कुछ नही होता। आगे उन्होंने कहा कि शाहीन बाग एक विचार है जो देश को तोड़ने का मंच बन गया है।
जब रविशंकर प्रसाद से पूछा गया कि शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से कैसे बात करनी है तो उन्होंने कहा कि यह पुलिस का काम है आगे जब टुकड़े-टुकड़े गैंग के बारे में सवाल हुआ तो प्रसाद ने कहा पूरे देश ने इस बात को देखा है इस मामलें को लेकर कई लोगों की गिरफ्तारियां भी हो चुकी है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/37vHuqW
No comments:
Post a Comment