Monday, January 27, 2020

प्रशांत किशोर ने अमित शाह को दिया जवाब

देश के गृहमंत्री अमित शाह इन दिनों दिल्ली के चुनाव को लेकर लगातार रैलियां कर रहे है इसी दौरान उन्होंने शाहीन बाग के प्रदर्शन पर हमला करते हुए कहा कि आने वाली 8 तारीख को ईवीएम का बटन इतनी तेज से दबाना कि उसका कंरट शाहीन बाग तक जाए। अमित शाह के इस बयान पर राजनिति के नए चाणक्य प्रशांत किशोर ने उन पर ट्विट करते हुए कहा कि जोर का झटका धीरे से ही लगना चाहिए।

जेडीयू नेता और रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपने ट्विट से ट्विट करते हुए कहा कि 8 फ़रवरी को दिल्ली में EVM का बटन तो प्यार से ही दबेगा। ज़ोर का झटका धीरे से लगना चाहिए, ताकि आपसी भाईचारा और सौहार्द ख़तरे में ना पड़े। इसके साथ उन्होंने देश के चार मुद्दों को अ्पने ट्विट में डाला है। जिससें उन्होंने लिखा Justice, Liberty, Equality & Fraternity।

अमित शाह ने अपनी बाबरपुर की जनसभा के दौरान लोगों से कहा कि आप लोग ईवीएम का बटन बाबरपुर में इतने जोर से दबाना कि उसका करंट शाहीन बाग में विरोध कर रहे लोगो को लगें। आगे उन्होंने आम आदमी और राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा था कि दिल्ली में दंगे इन्हीं लोगों ने करवाएं।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/30YcnC0

No comments:

Post a Comment