नेशनल डेस्क। निर्भया गैंगरेप के अपराधियों को फांसी देने का मामला नाटकीय क्रम में चल रहा है। दो बार तय समय पर फांसी की सजा टलने के बाद निर्भया की मां समेत देश के लोगों का गुस्सा चरम पर है। इसी बीच एक बार फिर आज रविवार को दिल्ली हाईकोर्ट में गुनहगारों की फांसी पर फैसला लिया जाएगा। आज दोपहर 3 बजे दिल्ली हाईकोर्ट में सजा पर विशेष सुनवाई की जायेगी। बता दे सभी अपराधियों को शनिवार 1 फरवरी को फांसी दी जानी थी।
जानकारी के लिए बता दे सरकार ने निर्भया गैंगरेप के चार गुनहगारों में से कम से कम दो को फांसी देने की याचिका लगा रखी है। इसी याचिका पर एक बार फिर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई की जाएगी। इसी बीच सरकार की तरफ से बोलते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जजों से कहा कि ‘निर्भया गैंगरेप के सभी दोषी पूरे देश के धैर्य की परीक्षा ले रहे है। बता दे अब तक निर्भया के अपराधियों की फांसी दो बार टल चुकी है, जिसके बाद लोगों में आक्रोश है।
शनिवार को तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने दिल्ली हाईकोर्ट में जाकर याचिका दायर की। जिसमें निर्भया गैंगरेप के अपराधियों की फांसी पर रोक लगाने वाली निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी। जिसके बाद अगले आदेश तक अपराधियों की फांसी की सजा को रोक दिया था। आपको याद दिला दे 16 दिसंबर, 2012 की रात को 23 साल की पैरामेडिकल छात्रा के साथ दिल्ली के बसंत विहार इलाके में दुष्कर्म किया था, जिसके बाद पीड़िता की मौत ही गई थी।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ROu1VB
No comments:
Post a Comment