
बच्चों को पढ़ाना, स्कूल का होमवर्क कराना किसी भी पैरेंट्स के लिए एक बड़े चैलेंज की तरह होता है। इसके पीछे वजह बच्चों का चंचल मन होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा चुटकी में अपना होमवर्क पूरा कर ले तो इसके लिए आपको ही तैयारी करनी होगा। जानिए, किस तरह बच्चों को होमवर्क करने के लिए तैयार करा सकती हैं।
रिवाॅर्ड दें
अगर आपने बच्चे से कहा है कि वह होमवर्क कर ले, इसके बाद वह बच्चे को रिवाॅर्ड देंगे। लेकिन बाद में देखने में आता है कि पैरेंट्स होमवर्क खत्म होने पर भी बच्चों को रिवाॅर्ड नहीं देते। आप ऐसा न करें। इससे बच्चों का मोरल डाउन होता है। बच्चे को समय समय पर रिवाॅर्ड जरूर दें। इससे बच्चे का पढ़ने में मन भी लगेगा।
इंट्रेस डेवेलप करें
बच्चे को पढ़ाते समय उसे समय दें साथ ही उसकी स्टडीज को इंट्रेस्टिंग भी बनाएं। अगर आप उसे बटरफ्लाई की लाइफ साइकिल के बारे में पढ़ा रही हैं, तो अपनी तरफ से रोचक जानकारियां जुटाएं, चार्ट बनाकर उनकी जानकारी बढ़ाएं। इस तरह उसका इंट्रेस्ट भी बढ़ेगा।
शिड्यूल बनाएं
पैरंट्स बच्चों के होमवर्क के लिए पैनिक हो जाते हैं, उनपर दबाव बनाते हैं। इससे बच्चों के मन में डर पैदा हो सकता है, जो रिश्तों में खटास ला सकता है। पढ़ने का समय निश्चित करें और उस समय खुद को फ्री रखें। पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए रंग-बिरंगी वर्क शीट्स का इस्तेमाल करें।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NB2FkL
No comments:
Post a Comment