Saturday, March 28, 2020

कोरोना की वजह से बढ़ी रणवीर सिंह की मुश्किल, लॉकडाउन के बाद बनेगी क्लैश की स्तिथि

कोरोना संकट के चलते पूरे देश को लॉकडाउन किया हुआ है। जिससे बेरोजगारी बढ़ने की संभावना है। कोरोना की वजह से हुए इस लॉकडाउन का असर हमारे सिनेमा जगत पर भी हुआ है। कई फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग रुकी हुई है। इस माहौल में अभिनेता रणवीर सिंह की परेशानी बढ़ती दिखाई दे रही है। लॉकडाउन के चलते रणवीर का शूटिंग शेड्यूल बिगड़ गया है। ऐसे में रणवीर इस मुसीबत से कैसे निकलेंगे ये तो लॉकडाउन के बाद ही पता चलेगा।

दरअसल संजय लीला भंसाली ने फिल्म बैजू बावरा के रीमेक की शूटिंग को लॉकडाउन के चलते पोस्टपोन कर दिया था। वही दूसरी तरफ करण जौहर ने अपनी फिल्म ‘तख्त’ की शूटिंग लॉकडाउन के बाद करने की बात कही थी। ऐसे में दोनों फिल्मों की एक साथ शूटिंग करना रणवीर के लिए काफी मुश्किल भरा होगा। आपको बता दे भंसाली जिस फिल्म ‘बैजू बावरा’ का रीमेक बना रहे है, वह सन 1952 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन विजय भट्ट ने किया था।

15वीं सदी के मशहूर संगीतकार बैजू बावरा का जीवन एक बार फिर बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा। पुरानी फिल्म ‘बैजू बावरा’ में मीना कुमारी और भारत भूषण ने लीड भूमिकाएं निभाई थी। फिल्म में मीना कुमारी ने बैजू बावरा की प्रेमिका की भूमिका निभाई थी। अब लंबे समय बाद इस फिल्म का रीमेक लेकर आ रहे संजय लीला भंसाली। जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म की स्क्रिप्टिंग और संगीत का काम पूरा किया जा चुका है।

यह भी पढ़े: अमरीका में कोरोना की वजह से पिछले 24 घंटे में 345 मौतें और 18000 नए मामले
यह भी पढ़े: देश में लॉकडाउन से बिगड़ रही अर्थव्यवस्था, कई कंपनियों के दिवालिया होने के आसार



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2vY9eHa

No comments:

Post a Comment