मौजूदा समय में पूरी दुनिया कोरोना वायरस (COVID-19) नामक महामारी की चपेट में है। चीन के वुहान शहर से निकले इस वायरस ने भारत-चीन समेत दुनिया के लगभग सभी देशों में हाहाकार मचा रखा है। इस वायरस की चपेट में आने से दुनिया में लाखों लोग अपनी जान गंवा चुके है। इस वायरस के आने की पुष्टि दिसंबर 2019 में हुई थी जिसके बाद अभी तक इसका कोई इलाज नहीं मिला है और लोग मर रहे है। लगातार मृतकों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
कोरोना खौफ की वजह से लोगों में डर व्याप्त है। इसी बीच चीन में एक नए ‘हंता वायरस’ ने दस्तक दी है। जोकि चूहों और गिलहरी के मल, मूत्र और लार को छूने से इंसानों के अंदर फैलता है। इस वायरस की चपेट में आने से चीन के युन्नान शहर में एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है। वही कई अन्य लोगों में भी हंता वायरस के लक्षण मिलने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद हर किसी के मन में यह सवाल है कि क्या हंता वायरस भी कोरोना की तरह जानलेवा है ?
यदि आपके माइंड में भी यही सवाल घूम रहा है तो आपको बता दे ‘हंता वायरस’ कोरोना की तरह ही खतरनाक और जानलेवा है। यह कोई नया वायरस नहीं है, कई साल पहले भारत समेत एशिया और यूरोप के कुछ देशों में यह दस्तक दे चुका है। इस वायरस का संक्रमण पाए जाने पर सही समय पर इलाज नहीं मिलने से व्यक्ति के फेफड़ो में पानी भर जाता है जिससे उसकी मौत हो सकती है। मांसपेशियों में खिचांव, उल्टी, सरदर्द, थकान आदि इसके लक्षण है।
यह भी पढ़े: आइए जाने क्या गर्मी बढ़ने से सच में कम हो जाएंगे कोरोना के मरीज?
यह भी पढ़े: देश में लॉकडाउन से बिगड़ रही अर्थव्यवस्था, कई कंपनियों के दिवालिया होने के आसार
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/33OUbvY
No comments:
Post a Comment