
गोरखपुर में कोरोनावायरस के मद्देनजर मास्क की कालाबाज़ारी के नाम पर प्रशासन द्वारा दवा कारोबारियों को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किये जाने से दवा व्यापारियों में अत्यधिक आक्रोश है।
गौरतलब है कि मास्क और सेनिटाइजर की कालाबाज़ारी की शिकायतों के मद्देनजर पिछले कई दिनों से गोरखपुर प्रशासन की टीम शहर के दवा व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।
मार्केट के एक दवा व्यवसायी ने बताया कि कोरोनावायरस के चलते आजकल बाजार में बहुत तरह के मास्क बेचे जा रहे हैं, जिनमें से अधिकतर सिर्फ कपड़े के मुखौटे जैसे ही हैं तथा वो किसी प्रकार का इन्फेक्शन रोकने में कारगर भी नहीं होते। मेडिकल की भाषा में कहें तो Sterlized प्रोटेक्शन मास्क कई तरह के होते हैं, जैसे N95, 2Ply, 3Ply, तथा ब्लैक पॉल्युशन मास्क। इसमें N95 मास्क विशेषज्ञों के लिए ही है जो अधिक प्रभावी होता है तथा प्रायः डॉक्टरों द्वारा ही इस्तेमाल किया जाता है और ये सबसे महंगा होता है। मास्क का इस्तेमाल करने का एक तरीका और निर्धारित समयावधि भी होती है। आजकल डिमांड बढ़ने के कारण N95 मार्केट से पूरी तरह गायब हो चुका है।भालोटिया मार्केट के दवा व्यवसायियों के अनुसार मौके का फायदा उठाते हुए पटरी व्यवसायी तथा ऐसे दुकानदार जिनका ड्रग लाइसेंस भी नहीं है तथा वे मास्क बेचने के लिए पंजीकृत भी नहीं है वे भी धड़ल्ले से मास्क बेच रहे हैं और प्रशासन द्वारा उन पर कोई कार्यवाही भी नहीं की जा रही है। ऐसे में प्रशासन द्वारा सिर्फ पंजीकृत दवा व्यवसायियों पर ही कार्यवाही किया जाना समझ से परे है। हम पर कालाबाजारी का आरोप लगाया जा रहा है जबकि हकीकत यह है कि एक आम व्यापारी को कम से कम 10% इनकम टैक्स, 18% GST, ट्रांसपोर्ट तथा अन्य खर्चे मिलाकर लगभग 55% देना पड़ जाता है। उसके बाद ही कुछ मुनाफे की गुंजाइश होती है। साथ ही हमें कड़ी व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा का भी सामना करना पड़ता है। हम सरकार को वाजिब टैक्स देते हैं और इस तरह की चीजें बेचने के लिए अधिकृत भी हैं। सप्लायर्स और कम्पनियों द्वारा जब हमें कोई सामान महंगा सप्लाई किया जाएगा तो टैक्स, भाड़ा और मुनाफा जोड़ने पर वो महंगा तो होगा ही, इसमें कुछ भी गलत नहीं है क्योंकि हम व्यवसाय करने बैठे हैं, अपना घाटा करने नहीं। हम लोगों की जान बचाने का काम करते हैं नुकसान पहुंचाने का नहीं।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PVdez3
No comments:
Post a Comment