अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं के साथ संवाद करेंगे। यही नहीं पीएम मोदी के सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स की हैंडलिंग भी आज महिलायें ही करेंगी। पीएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक नरेंद्र मोदी आज रविवार को लोक कल्याण मार्ग पर नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार सुबह समारोह में नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करेंगे।
बता दे भारत सरकार प्रत्येक वर्ष विशेष रूप से वंचित और कमजोर तबके की महिलाओं के सशक्तीकरण के क्षेत्र में सराहनीय काम करने वाले लोगों, समूहों, संस्थानों को सम्मान के तौर पर राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करती है। इस बार भी कुछ विशेष महिलाओं को राष्ट्रीय पुरस्कार के सम्मान से नवाजा जायेगा।
दूसरी तरफ सरकार के ट्विटर हैंडल @mygovindia के माध्यम से कुछ महिलाओं की प्रेरक कहानियां पोस्ट की गई है। जिनमें मना मंडलेकर, रुपाली शिंदे, भक्ति यादव, सुजाता साहू, फाल्गुनी दोषी का नाम शामिल है। माना जा रहा है कि ये सभी महिलाएं ही पीएम मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट संभालेंगी।
यह भी पढ़े: क्या गोरखपुर प्रशासन द्वारा दवा कारोबारियों पर कार्यवाही जायज है?
यह भी पढ़े: सरकार ईमानदार लोगों के साथ है और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ाई से निपटेगी: पीएम मोदी
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Iq6sNz
No comments:
Post a Comment