Thursday, April 2, 2020

राष्ट्र के नाम कल सुबह 9 बजे वीडियो संदेश देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना वायरस के चलते देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा हुआ है। इसके बावजूद कोरोना संक्रमित मामले लगातार बढ़ रहे है। इन सब परिस्तिथि के बीच पीएम मोदी शुक्रवार को सुबह 9 बजे वीडियो संदेश देंगे। इस बात की जानकारी खुद पीएम ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से दी है। इससे पहले मोदी जी ने 24 मार्च को देश के नाम संबोधन दिया था। जिसमें उन्होंने देश में 21 दिनों के पूर्ण लॉकडाउन का एलान करते हुए लोगों से घरों में रहने की अपील की थी।

पीएम मोदी ने 24 मार्च को दिए राष्ट्र के नाम संबोधन में कोरोना महामारी से निपटने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन किया था। उन्होंने लोगों से कहा था कि यह लॉकडाउन उनके भविष्य के लिए आवश्यक है। पीएम मोदी ने उस संबोधन में लोगों से अपने-अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी थी। बता दे जिसके बाद पूरे देश में 25 मार्च से लेकर 14 अप्रैल तक का लॉकडाउन लगा हुआ है। हालांकि इस स्तिथि में जरुरी सेवाओं की सप्लाई नियमित जारी है।

लॉकडाउन के बाद देश में कोरोना संक्रमण के मामलों पर काफी हद तक विराम लग ही गई थी। लेकिन कुछ दिनों पहले दिल्ली स्थित निजामुद्दीन मरकज के तबलीगी जमात में शामिल हुए लोगों ने पूरा लॉकडाउन फेल कर दिया है। सरकार ने पुलिस की मदद से देशभर के करीब 9000 लोगों की पहचान कर उन्हें क्वारंटाइन कर दिया है जो तबलीगी जमात में शामिल हुए थे। इन सभी में करीब 1300 लोग विदेशी है। खैर इंतजार रहेगा कल पीएम के वीडियो संदेश का।

यह भी पढ़े: लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को फिलीपींस के राष्ट्रपति की चेतावनी-गोली मार दी जायेगी
यह भी पढ़े: पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने PMCaresFund में Donate की अपनी दो साल की सैलरी



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/3dLXW9X

No comments:

Post a Comment