
विदेश से आए 960 तबलीगी जमातियों के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने FIR दर्ज करने के आदेश दे दिए है। मंत्रालय ने आज शुक्रवार को दिल्ली के पुलिस आयुक्त और राज्यों के डीजीपी को यह आदेश दिए है। गृह मंत्रालय का आरोप है कि इन जमातियों ने सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल के समय में आम लोगों के जीवन को खतरे में डाला है। गुरुवार शाम को गृह मंत्रालय ने राज्यों को 960 विदेशियों के वीजा रद्द करने और पुनः वीजा प्राप्त करने से रोकने को कहा था।
गृह मंत्रालय के मुताबिक ये सभी विदेशी पर्यटक वीजा के बल पर देश में एंटर हुए थे। जिसके बाद निजामुद्दीन मुख्यालय में तब्लीगी गतिविधियों में शामिल हो गए। इसी जमात की वजह से कोरोना महामारी को देश में बढ़ावा मिला है। बता दे शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि दिल्ली स्थित निजामुद्दीन इलाके में तबलीगी जमात के धार्मिक आयोजन में शामिल होने वाले कुल 647 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। ये सभी लोग 14 अलग-अलग राज्यों से है।
स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के मुताबिक तबलीगी जमात के 647 संक्रमित लोग असम, अंडमान निकोबार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से संबंध रखते है।
यह भी पढ़े: चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा- स्वास्थ्यकर्मियों से बदसूलकी बर्दाश्त नहीं
यह भी पढ़े: CISF के 11 जवानों में कोरोना वायरस की पुष्टि, सभी छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर थे तैनात
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/348pfXv
No comments:
Post a Comment