Saturday, April 4, 2020

भुने हुए लहसुन का सेवन करने से होते है कई फायदे, इन बड़ी बीमारियों में मिलती है राहत

Benefits of consuming roasted garlic

सेहत की दृष्टि से लहसुन का सेवन काफी गुणकारी माना गया है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी बायोटिक तत्व मौजूद होते है जोकि स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होते है। कच्चे लहसुन से परे यदि आप इसे भूनकर खाते है तो यह काफी फायदे देता है। चलिए आज इसी विषय में विस्तार से जानते है।

भुने हुए लहसुन का सेवन करने से फायदे

भुना हुआ लहसुन (Roasted Garlic) हमारे शरीर को गर्मी प्रदान करता है। जिससे सर्दी, खांसी और जुकाम की सामान्य बीमारियों में राहत मिलती है। यही नहीं रोस्टेड लहसुन का सेवन शरीर के रक्त स्त्राव को भी बेहतर बनाता है। इसलिए भुने हुए लहसुन का सेवन हर व्यक्ति को करना चाहिए।

यदि आप अपने शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना चाहते है तो भुने हुए लहसुन का सेवन शुरू कर दीजिये। इसके सेवन से शरीर का इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है। यही नहीं भुने हुए लहसुन के सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। इसमें एंटी इंफ्लेमटरी व एंटी फंगल तत्व मौजूद होते है।

नियमित तौर पर भुने हुए लहसुन का सेवन करने से शरीर में स्फूर्ति का संचार होता है। इसके अलावा शुगर और कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। यही नहीं भुना हुआ लहसुन ही है जिसकी मदद से बॉडी में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखना सहायक होता है।

यह भी पढ़े: क्या 14 अप्रैल बाद खत्म हो जाएगा लॉकडाउन या नहीं ?, CM उद्धव ठाकरे ने दिया यह जवाब
यह भी पढ़े: कच्चा पनीर खाने के फायदे है अनेक, अगर जान गए तो आज से ही खाना कर दोगे शुरू



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/34eeoLY

No comments:

Post a Comment