Tuesday, April 7, 2020

भारत में महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा संकट में

लॉक डाउन के बावजूद भी भारत में दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में अब तक मरीजों की संख्या 4000 के पार हो चुकी है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 109 तक पहुंच चुका है। हालांकि 291 लोग से ठीक होकर अपने अपने अपने घर भी लौट चुके हैं। अगर पूरे देश के आंकड़ों को देखा जाए तो महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में सिर्फ सोमवार को 120 नए मरीज सामने आए, वही 7 लोगों की मौत हुई। अब तक महाराष्ट्र में कोरोनावायरस 868 मरीज पाए गए हैं। जिनमें से 52 की मौत हो चुकी है। अकेले मुंबई में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज देखे जा सकते है। यहां मरीजों की संख्या 458 हो चुकी है और 30 की जान जा चुकी है।

वही दिल्ली में भी कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक दिल्ली में 500 से अधिक कोरोना मरीज पाए गए हैं। जबकि 1800 लोगों ने अपनी रिपोर्ट जमा करवाई है  जिसके नतीजे का इंतजार किया जा रहा है। 24 घंटे में दिल्ली में 50 नए मरीज सामने आए हैं। जिनमें से 19 का कनेक्शन सीधा तबलीगी जमात से है।

वहीं मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में 150 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए 10 लोगों की जान जा चुकी हैं। इंदौर में स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना संक्रमित की जांच के लिए पहुंची थी। जहां पर उन पर पथराव किया गया था। इस दौरान इंदौर की मुस्लिम समुदाय ने पूरे  देश को शर्मिंदा किया। अभी तक कोरोना से पूर्वोत्तर राज्य बचा हुआ था। लेकिन अब कोरोना ने त्रिपुरा राज्य में दस्तक दे दी है। यहां कोरोना के पहले मामले की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीज उदयपुर का निवासी है मरीज को आईशोलेशन में रखा गया है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/34g0icQ

No comments:

Post a Comment