Thursday, April 2, 2020

चीनः कोरोना महामारी के बाद मजबूत होंगे भारत के साथ चीन के संबंध

भारत और चीन के राजनयिक संबंध की 70 वीं वर्षगांठ का जश्न बुधवार को बनाया जाना था। जो कोरोनावायरस के प्रकोप की वजह से प्रभावित हुआ। चीन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद भारत और चीन के संबंध और मजबूत होंगे। यह दोनों देश अपने नई ऊंचाइयों को छुएगा। भारत 1 अप्रैल सन 1950 को प्यूकिल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के साथ राजनीतिक संबंध स्थापित कर एशिया का पहला गैर कम्युनिस्ट देश बना था।

 

चीन से विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता चुनइनिंग ने मीडिया से  कहा सबसे पहले भारत और चीन दोनों को बहुत-बहुत बधाई। आज भारत और चीन की द्विपक्षीय समझौते की 70 वीं वर्षगांठ है। 70 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए सैन्य आदान-प्रदान के अलावा, सांस्कृतिक, व्यापारिक, धार्मिक के अन्य 70 महत्वकांछी कार्यक्रम आयोजित करने की योजना पहले बनाई गई थी। जो कोरोना के विश्वव्यापी संकट की वजह से पूरा नहीं हो सका।

 

इस समय दोनों देश इस महामारी से जूझने के लिए लड़ रहा है। चीन में कोरोना वायरस के मामले को खत्म करने का प्रयास धीरे-धीरे जारी है। जबकि भारत  लॉक डाउन के जरिए देश में इसे फैलने से रोक रहा है। चीन के अधिकारियों ने यह भी कहा कि हमें उम्मीद है कि इन दोनों देशों के रिश्ते में और अधिक सुधार आएगा दोनों नई ऊंचाइयों को छूएंगे।

यह भी पढ़े:  चीनी कंपनी ओप्पो आई भारत के लिए मदद को सामने, पीएम राहत कोष में 1 करोड़ का दिया दान



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2xJ3fq0

No comments:

Post a Comment