
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर कच्ची कैरी की एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें कच्चे कटे आम से भरा एक प्लेट नजर आ रहा है, जिस पर लाल मिर्च छिड़का हुआ है। इस तस्वीर को पोस्ट करने के बाद कहा जा सकता है कि दीपिका को कच्चे आम काफी अच्छे लगते है। इस तस्वीर को पोस्ट करने के साथ दीपिका ने लिखा है ‘तुम बस बाकी सभी चीजों की तुलना में सबसे अच्छे हो। किसी से भी बेहतर, जिससे मैं अभी तक मिली हूं।’
दीपिका की इस तस्वीर पर इंस्टाग्राम यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है। एक यूजर ने लिखा है ‘क्या आप प्रेग्नेंट हैं?’ वही एक अन्य यूजर ने लिखा है ‘कैरी कोई, गुड न्यूज है क्या।’ वही एक यूजर ने लिखा है ‘हे भगवान, क्या आप हमें अच्छी खबर देने वाली हैं?’ दीपिका की यह पोस्ट काफी पसंद की जा रही है।
https://www.instagram.com/p/B_t33A_DmF9/?utm_source=ig_web_copy_link
सोशल मीडिया पर दीपिका द्वारा पोस्ट की गई यह तस्वीर वायरल हो रही है। इसे कई लाख लोग पसंद कर चुके है। फिलहाल दीपिका लॉकडाउन के चलते अपने पति रणवीर सिंह के साथ घर पर ही तोमे स्पेंड कर रही है। वह अंतिम बार फिल्म ‘छपाक’ में नजर आई थी, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था।
यह भी पढ़े: विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए महा-अभियान, UAE से आये डेढ़ लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन
यह भी पढ़े: दिल्ली CRPF हेडक्वार्टर का एक कर्मचारी मिला कोरोना पॉजिटिव, सील किया गया मुख्यालय
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2z7tC9L
No comments:
Post a Comment