कोरोना महामारी के कारण इन दिनों हर कोई डरा हुआ है। इस बीमारी का डट कर सामना करने के लिए खुद की सेहत का ख्याल रखना बेहद आवश्यक हो गया है। साथ ही शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाए रखना भी महत्वपूर्ण है। हैल्दी रहने के लिए खान-पान पर ध्यान देने के साथ-साथ निरंतर एक्सरसाइज़ का सहारा भी लेना चाहिए। इसके अलावा आप योग में सूर्य नमस्कार भी कर सकते हैं। सूर्य नमस्कार करने से शरीर फिट रहता है। यह बारह तरह के आसनों को मिलाकर किया जाता है। इसे करने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं जिससे इम्यून सिस्टम भी स्ट्रॉन्ग बनता है। आज हम बात करेंगे सूर्य नमस्कार करने से मिलने वाले फायदों के बारे में, तो चलिए इस पर नज़र डालते हैं यहां –
अधिक कैलोरी बर्न करे
अधिकतर लोग लॉकडाउन के दौरान ज्यादा कैलोरी वाले खाने का सेवन कर रहे हैं। ऐसे में शरीर में वसा बढ़ना आम बात हो गई है। शरीर की ज्यादा कैलोरी बर्न करने के लिए सूर्य नमस्कार को अपनाना काफी कारगर तरीका है। इस योगासन को करने से शरीर का फैट भी कम हो जाता है।
रक्त संचार बढ़ाए
सूर्य नमस्कार शरीर के हर अंग में रक्त प्रवाह को बढ़ा देता है। इसे करने से शरीर के सभी अंग की पूरी एक्सरसाइज हो जाती है। इससे रक्त संचार एकदम सुचारू रहता है जिसके चलते शरीर भी पूरे दिन चुस्त-दुरुस्त बना रहता है।
पाचन क्रिया हैल्दी रखे
शरीर की छोटी व बड़ी आंत पर सूर्य नमस्कार करने से ज़ोर पड़ता है। ऐसे में व्यक्ति का पाचन तंत्र भी अच्छे से काम करने लगता है। सूर्य नमस्कार करने से डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत बनता है साथ ही पेट भी हल्का रहता है। इसे करने से आप गैस, अपच, एसिडिटी जैसी समस्याओं से निजात पा सकते हैं।
हड्डियां बनाए मजबूत
सूर्य नमस्कार हमेशा सूरज के सामने खड़े होकर ही किया जाता है। जिसके चलते शरीर की हड्डियों को विटामिन-डी भरपूर मिल पाती है। ऐसे में हड्डियां मजबूत बनती हैं।
अनिद्रा की समस्या दूर करे
आजकल अधिकतर लोग अनिंद्रा की समस्या से पीड़ित हैं। ऐसे में सूर्य नमस्कार का सहारा लेना बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। सूर्य नमस्कार करने से शरीर में थकान हो जाती है, ऐसे में नींद भी अच्छी आती है। अगर आप भी रोज़ाना सूर्य नमस्कार करेंगे तो अनिद्रा की समस्या से जरूर बच सकेंगे।
मानसिक तनाव से छुटकारा
मानसिक तनाव को कम करने में सूर्य नमस्कार अहम भूमिका निभाता है। इसे अपनाने से शरीर में ऑक्सीजन का संचार बढ़ जाता है। ऐसे में दिमाग भी शांत रहता है।
यह भी पढ़ें : गर्मी के दिनों मे लू से बचने के लिए पीएं ये ड्रिंक्स
थायरॉइड जैसी गंभीर बीमारी से भी पा सकते हैं छुटकारा, अपनाएं ये उपाय
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Bajqyo
No comments:
Post a Comment