
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि दिल्ली स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास में 26 जून तक 10,000 बेड वाले कोविड केयर सेंटर का संचालन शुरू हो जाएगा। उन्होने कहा कि केयर सेंटर का काम जोरों पर है और इसका बहुत बड़ा हिस्सा शुक्रवार से संचालित हो जाएगा।
समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) द्वारा ट्वीट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के केन्द्रीय गृह मंत्री को छत्तरपुर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण करने और सेंटर में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) के डॉक्टर और नर्स तैनात करने के अनुरोध की खबर के जवाब में श्री अमित शाह ने अपने ट्वीट में यह बात कही। श्री अमित शाह ने कहा कि तीन दिन पहले हुई हमारी बैठक में इसके बारे में फैसला लिया गया था और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राधा स्वामी सत्संग केयर सेंटर के संचालन का काम भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को सौंप दिया है।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि दिल्ली में कोविड मरीजों के लिए 250 आईसीयू सहित सभी सुविधायुक्त 1,000 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग से रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और टाटा ट्रस्ट मिलकर इसका निर्माण कर रहे हैं। इस अस्पताल में सशस्त्र बलों के कर्मियों को तैनात किया जाएगा। यह कोविड केयर सुविधा अगले 10 दिनों में तैयार हो जाएगी।
अमित शाह ने कहा कि इसके अलावा, दिल्ली में रेलवे कोच में भर्ती कोविड मरीजों की मेडीकल केयर और देखभाल में भी सशस्त्र बलों के कर्मियों को लगाया गया है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आवश्यकतानुसार कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए दिल्ली सरकार को 8,000 अतिरिक्त बेड पहले ही सौप दिये गए हैं।
इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में अगले सप्ताह तक कोविड मरीजों के लिए 250 आईसीयू सहित करीब 20,000 बेड और जुड़ जाएंगे।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/3ewo6NV
No comments:
Post a Comment