
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने 99 साल की अम्मा की तारीफ की है। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें 99 वर्षीय एक अम्मा प्रवासी मजदूरों के लिए खाना पैक करते हुए दिखाई दे रही है। मुंबई की रहने वाली अम्मा अपने इस काम से सभी को प्रेरित कर रही है। उनके इस काम को देखकर वीवीएस लक्ष्मण भी उनके प्रशंसक हो गए है। कोरोना संकट के दौर में अम्मा प्रवासी मजदूरों की मदद कर दुनिया के सामने मिसाल बन गई है।
लक्ष्मण ने ट्वीट कर लिखा ‘मुंबई में प्रवासी कामगारों के लिए 99 साल की अम्मा को खाना खिलाते हुए देखना बहुत ही हृदयस्पर्शी और प्रेरणादायक है। दया और उदारता के ऐसे कार्य सिर्फ प्यार और देखभाल में हमारे विश्वास को बढ़ाते हैं कि हम एक-दूसरे को देने में सक्षम हैं। अद्भुत महिला को विनम्र प्रणाम।
It's so heartwarming and inspiring to watch 99 year old Amma pack food for migrant workers in Mumbai. Such acts of kindness and generosity just increase our belief in the love and care that we are all capable of giving each other. Humble pranams to the wonderful lady. pic.twitter.com/UGU1QrLT1e
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) June 4, 2020
पिछले दिनों अम्मा के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। उनके वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया और जमकर दुआएं भी दी। इस वीडियो को लक्ष्मण से पहले पाकिस्तान के कराची से जाहिद एफ इब्राहिम के एक शख्स ने टि्वटर पर डाला था। जिसके बाद यह इंटरनेट पर चर्चा में आ गया।
My 99 year old phuppi prepares food packets for migrant workers in Bombay. pic.twitter.com/jYQtmJZx8k
— Zahid F. Ebrahim (@zfebrahim) May 29, 2020
यह भी पढ़े: विश्व पर्यावरण दिवस: क्यों बाजार में बिकने लगी फ्री मिलने वाली ऑक्सीजन ? पढ़िए पूरी जानकारी
यह भी पढ़े: युवराज सिंह पर जातिसूचक टिप्पणी करने के खिलाफ शिकयत दर्ज, पुलिस से की गई गिरफ्तारी की मांग
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Ucbtj7
No comments:
Post a Comment