Sunday, June 28, 2020

पपीते को करें डाइट में शामिल, मिलेंगे यह फायदे

पपीता एक ऐसा फल है जो पूरे साल आसानी से मिल जाता है। अक्सर पेट खराब होने पर या अन्य समस्या होने पर लोग पपीते का सेवन किया जाता है। वैसे पपीते में इतने अधिक पोषक तत्व होते हैं जो कई रूपों में लाभदायक होता है। अगर आप नियमित रूप से पपीते का सेवन करते हैं तो इससे आपको कई बड़े लाभ होते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

अगर आप टेस्ट के साथ समझौता किए हुआ वजन कम करना चाहते हैं तो पपीते का सेवन करें। एक कप कटे हुए पपीते में केवल 60 कैलोरी होती है, जबकि 16 ग्राम कार्ब्स और 3 ग्राम फाइबर होता है। साथ ही इसमें फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो वजन कम करने में सहायक है।

पपीते का सेवन पाचनतंत्र के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। इसके सेवन से आपका डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर होता है और आपको कब्ज की समस्या नहीं होती। पेट की पाचन शक्ति मजबूत होती है तो वेट लॉस स्वभाविक रूप से होने लगता है।

पपीते में विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों के लिए काफी अच्छा है। इसलिए अगर आप नियमित रूप से पपीते का सेवन करते हैं तो आपको आंखों से संबंधित समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NAn9bz

No comments:

Post a Comment