Sunday, June 21, 2020

बहुत रोगों से राहत मिलती है ब्लैक टी के सेवन से

संसार में ज्यादातर लोगों को चाय पीने का बहुत शौक होता है। लोग अलग-अलग तरह चाय पीना पसंद करते हैं। बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें ब्लैक टी बहुत अधिक पसंद होती है। परन्तु क्या आप जानते हैं कि ब्लैक टी हमारी सेहत के लिए बहुत अधिक लाभकारी होती है। इससे हमे बहुत से रोगों से राहत भी मिलता है।

जानिए काली चाय पीने के फायदे

(1) कैंसर

काली चाय शरीर में कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने में बहुत सहायता करती है।

(2) हार्ट प्रॉब्लम

रोजाना एक कप काली चाय आपके हॉर्ट को हैल्दी रखती है। इसमें मौजूद फ्लेवेनॉयड्स एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और रक्त के जमने की प्रक्रिया को भी बहुत कम करता है।

(3) पाचन तंत्र

काली चाय में मौजूद टेनिन पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे गैस, दस्त व अतिसार से छुटकारा मिलता है।

(4) स्किन प्रॉब्लम

काली चाय पीना आपको स्किन प्रॉब्लम खासतौर से संक्रमण से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा यह झुर्रियों से भी आपकी त्वचा को बचाती है।

(5) कोलेस्ट्रॉल

यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके वजन घटाने में मदद करती है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Yjsp9v

No comments:

Post a Comment