Monday, June 22, 2020

यूरिन में होती है जलन, अपनाएं यह घरेलू उपाय

कुछ लोगों को अक्सर यूरिन में जलन की शिकायत होती है। वैसे तो यह कई बार स्वास्थ्य समस्याओं के कारण होता है और उसका सही तरह से इलाज किया जाना बेहद आवश्यक है। लेकिन अक्सर ऐसा भी होता है कि जब गर्मी के मौसम में आप ज्यादा गर्म चीजों का सेवन करते हैं या फिर शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो भी यूरिन में जलन होती है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों के जरिए इसका उपचार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

जब व्यक्ति के शरीर में पानी की कमी होती है तो उसके यूरिन मंे जलन होना शुरू हो जाता है। ऐसे में बेहद जरूरी है कि आप अपने वाटर इनटेक पर ध्यान दें। वैसे ऐसा जरूरी नहीं है कि आप सिर्फ पानी ही पीएं। बल्कि नारियल पानी, जूस, सूप या अधिक पानी वाले फल खाकर भी पानी की कमी को दूर किया जा सकता है।

कई बार बेहद गर्म चीजों का सेवन करने से भी पेट में गर्मी हो जाती है और व्यक्ति को यूरिन में जलन का अहसास होता है। ऐसे में आप खीरे का सेवन करें। पानी से भरपूर खीरा कूलिंग व डाइजेस्टिव होने के कारण इसे खाने से यूरिन खुलकर आता है और जलन भी नहीं होती है। खीरे में क्षारीय तत्व भी पाए जाते है, जो यूरिन के कामों को सही करने में हेल्‍प करता है।

गर्मियों में सत्तू खाना भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे शरीर का तापमान बरकरार रहता है और व्यक्ति को यूरिन में जलन का अहसास नहीं होता।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2BuULok

No comments:

Post a Comment