
विटामिन बी हमारे शरीर में एक बहुत ही अहम् भूमिका निभाते हैं। इसकी कमी हमारे सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकती है| आपको बता दें की जो भी विटामिन और प्रोटीन होते हैं वो हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को पूरी तरह बढ़ाते है साथ ही हमारी हेल्थ को भी दुरूस्त करने का काम करते हैं। यह एक बहुत ही गंभीर मानसिक बीमारी सिजोफ्रेनिया के मरीजों का इलाज में विटामीन-बी (बी6, बी8 और बी12) कीे उच्च खुराक से करने से इस रोग के लक्षणों में अत्यधिक कमी आ जाती हैं।
रिसर्चर्स के मुताबिक सिजोफ्रेनिया एक बहुत ही गंभीर मानसिक बीमारी होती है, जो रोगी को सोचने-समझने, महसूस करने तथा व्यवहार करने की क्षमता को बुरी तरह प्रभावित करती है। ताजा निष्कर्षो के मुताबिक, सिजोफ्रेनिया के लक्षणों को कम करने में विटामिन बी की खुराक बहुत महत्वपूर्ण हैं। एक ताजा अध्ययन में ब्रिटेन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर के प्रोफेसर का यह कहना हैं कि सिजोफ्रेनिया के मरीजों को दिए गए विटामिन तथा मिनरल पूरकों के चिकित्सा परीक्षण के अनुसार विटामिन बी का मरीज पर बहुत ही सकारात्मक या सही प्रभाव पडता हैं।
आपको बता दें की इस अध्ययन का प्रकाशन सायकोलॉजिकल मेडिसिन नाम की एक पत्रिका में हुआ है। अभी वर्तमान में इसका इलाज एंटीसाइकोटिक दवाओं के माध्यम से किया जाता हैं इन दवाओं से सिजोफ्रेनिया के मरीजों को शुरुआती कुछ महीनों लाभ तो बहुत अधिक मिलता है, लेकिन पांच वर्ष के अंदर ये दवाएँ पूरी तरह प्रभाव से बाहर हो जाती हैं। वे कहते हैं कि , विटामिन बी की उच्च खुराक सिजोफ्रेनिया के मरीजों को लक्षणों से निजात दिलाने में बहुत ही कारगर साबित होती हैं।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3dlXLAR
No comments:
Post a Comment